About Us
Pandit Mahesh Bharti Maharaj Ji
हमारे आदरणीय बगलामुखी पंडित महेश भारती महाराज जी वर्षों से श्रद्धालुओं को माँ बगलामुखी की कृपा प्राप्त
कराने के लिए समर्पित हैं। वेद-शास्त्र, ज्योतिष, और तांत्रिक साधनाओं में गहन ज्ञान रखने वाले पंडित जी ने
अनगिनत भक्तों को संकट से मुक्ति, शत्रु नाश और जीवन में सफलता दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया है। पंडित
जी का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ कराना ही नहीं, बल्कि भक्तों को धर्म, अध्यात्म और जीवन के गूढ़ रहस्यों से
अवगत कराना भी है। माँ बगलामुखी की उपासना के माध्यम से वे श्रद्धालुओं को आत्मविश्वास, शांति और विजय
का अनुभव कराते हैं। हमारी सेवाएँ: बगलामुखी माता की विशेष पूजा एवं अनुष्ठान शत्रु निवारण एवं विजय प्राप्ति साधना गृह शांति एवं व्यापार वृद्धि हेतु अनुष्ठान ज्योतिष परामर्श एवं समाधान हम मानते हैं कि सच्चे भाव और श्रद्धा से की गई साधना अवश्य ही फल देती है। पंडित जी का लक्ष्य हर भक्त को सही दिशा और दिव्य आशीर्वाद प्रदान करना है।
"वैदिक परंपरा, श्रद्धा और विधि-विधान के साथ धार्मिक सेवाएँ।"
Pandit Mahesh Bharti Maharaj
माता बगलामुखी

माता बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा
माता बगलामुखी का यह मंदिर मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा कस्बे में लखुन्दर नदी के किनारे स्थित है। यह मन्दिर तीन मुखों वाली त्रिशक्ति बगलामुखी देवी को समर्पित है। मान्यता है कि द्वापर युग से चला आ रहा यह मंदिर अत्यंत चमत्कारिक भी है। इस मन्दिर में विभिन्न राज्यों से तथा स्थानीय लोग भी एवं शैव और शाक्त मार्गी साधु-संत तांत्रिक अनुष्ठान के लिए आते रहते हैं ! यहाँ बगलामुखी के अतिरिक्त माता लक्ष्मी, कृष्ण, हनुमान, भैरव तथा सरस्वती की मूर्तियां भी स्थापित हैं। [1] कहते हैं कि इस मंदिर की स्थापना महाभारत में विजय के उद्देश्य से [2] भगवान कृष्ण की सलाह पर युधिष्ठिर ने की थी। [3] मान्यता यह भी है कि यहाँ की बगलामुखी प्रतिमा स्वयंभू है। [4] प्राचीन तंत्र ग्रंथों में दस महाविद्याओं का उल्लेख है जिनमें से एक है बगलामुखी। माँ भगवती बगलामुखी का महत्व समस्त देवियों में सबसे विशिष्ट है। विश्व में इनके सिर्फ तीन ही महत्वपूर्ण प्राचीन मंदिर हैं, जिन्हें सिद्धपीठ कहा जाता है। यह मन्दिर उन्हीं से एक बताया जाता है।